फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माता-पिता गए थे गड़बड़ा धाम, बेटी ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के नौगवां गांव में सोमवार सुबह गड़बड़ा धाम दर्शन करने गए माता-पिता शाम को लौटे तो बेटी पिंकी (14) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मुखिया कोल सोमवार सुबह पत्नी के साथ गड़बड़ा धाम दर्शन करने गए थे। घर पर बेटी पिंकी अकेली थी। शाम को मुखिया कोल पत्नी के साथ लौटे। दरवाजा खोला तो देखा कि कमरे में बेटी बड़ेर पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी थी।
शव को फंदे से उतारा गया, तब तक मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें