हलिया। हलिया ग्राम पंचायत के महादेव मोहल्ले में रविवार की रात राम सागर मौर्य के घर के सामने करीब सात फीट का मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने साहस जुटाकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ददरी के जलाशय में छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कि अदवा नदी के जलाशय से भटककर मगरमच्छ बस्ती में आ गया था। मौके पर जुटे लोगों ने बोरा और रस्सी के सहारे उसे किसी तरह पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र, डिप्टी रेंजर सीपी तिवारी, अरविंद, अजय कुमार, राजकुमार पहुंचे। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को लेकर मेजा स्थित ददरी बांध में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकार ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर मेजा बांध में छोड़ दिया गया है।