फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैनल में लगी आग, 24 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की रात करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से पैनल में आग लग गई। हादसे में 33000 वोल्ट का पैनल जल गया। इससे क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत कार्य के लिए मिर्जापुर से टीम बुलाई गई है। फिलहाल एक-एक घंटे के लिए फीडरवार आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से लहंगपुर, गंगहराकलां, गंगहरा खुर्द, रेही, मझियार, बामी, फटहवा, धसड़ा, बिरतिया, पटेल नगर, राजापुर, कलवारी कलां, कलवारी खुर्द, चितांग, इस्लामपुर, कोल्हुआ, तेंदुआ कलां, तेंदुआ खुर्द, रामपुर मड़वा, पगार, मस्तर, कोठी, मड़वा नेवादा समेत 24 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। लगभग 32000 की आबादी को गर्मी और पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पीने के पानी के अलावा दैनिक घरेलू कार्य ठप हो गए हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है। अवर अभियंता रामकेश पटेल ने बताया कि उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट से पैनल जल गया है। मरम्मत के लिए जिला मुख्यालय से टीम बुलाई गई है। जब तक पैनल की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक प्रत्येक फीडर से एक-एक घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें