चुनार। खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन दुकानों से खानपान के सामानों का नमूना लिया। गुरुवार की दोपहर नगर में पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने चौक बाजार में स्थित दीप बहार स्वीट हाउस से पनीर छेना, लालदरवाजा स्थित दीप बहार ब्रेकरी से केक जमुई स्थित दीप बहार की दुकान से बर्फी, जमुई अहरौरा मार्ग पर स्थित सुभाष स्वीट व एक अन्य मिठाई की दुकान से छेने की मिठाई का नमूना लिया।
दुकान संचालक अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से हट गये।। दुकान संचालक गुपचुप तरीके से छापेमारी टीम के वापस जाने की जानकारी लेते रहे। छापेमारी टीम के वापस जाने की पुष्टि होने के बाद दुकान के संचालकों ने शटर उठाया। लेकिन इस दौरान उनके मन में पुन: अचानक टीम के वापस आ जाने का डर बना रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूना लिया गया है उसे जांच हेतु भेजा जाएगा रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्ववाही सुनिश्चित होगी। छापेमारी टीम में उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार गिरि, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय शामिल रहे।