बरतर तिराहा स्थित काशी नरेश के बगीचे में हवन-पूजन कर शांति पाठ कर पंजाब
के पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित
किया गया।
इस अवसर पर ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया
गया। विधि-विधान से हवन-पूजन के दौरान ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार बीच हवन
में आहुतियां डालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मोहित मिश्र,
संदीप उपाध्याय, आलोक बरनवाल, श्रीउपाध्याय, यज्ञाचार्य राजन गुरु, रोहित
पांडेय, बादल मिश्र, भाष्कर मिश्र, राकेश यादव, भाष्कर भट्ट, सुनील आदि
उपस्थित रहे।