फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी की उड़ी धज्जी

Wed, 06 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में उम्मीदवारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया। पांच पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने लाव लश्कर के साथ जुलूस निकालकर लिंगदोह कमेटी की खूब धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन


जबकि महाविद्यालय प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।
 छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, संकाय प्रतिनिधि सहित पांच पदों पर चुनाव किया जाना है। नामांकन के चलते महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही।

  लिंगदोह कमेटी के अनुसार वाहनों के साथ जुलूस, बैनर, पोस्टर आदि के साथ नामांकन करने पर प्रतिबंध है, लेकिन प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने नियमों को ताक पर रख जमकर इसकी धज्जियां उड़ाईं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री,संयुक्त मंत्री तथा संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



 उधर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद समर्थकों के साथ छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से संपर्क करने में लगे रहे। साथ जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए थे। वहीं  जुलूस निकालने के दौरान जाम लग गया जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।


 हालांकि जुलूस निकल जाने के बाद जाम तो छूट गया लेकिन घंटाभर यातायात व्यवस्था बहाल होने में लग गया। उधर, प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तीन थानों की पुलिस स्थिति पर नजर रखे रही।


निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। सुरक्षा के पूरे इं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें