फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 दिन बाद फिर शुरू हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दस दिन के बाद सोमवार से धान खरीद एक बार फिर से शुरु हो गई। पोर्टल शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। इस बार जिले को तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले में धान की खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद 10 जनवरी से पोर्टल बंद हो गया था। जिले को 18.30 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, वो पूरा हो गया था। इसके बाद पोर्टल बंद हो गया लेकिन क्रय केंद्रों पर खड़ी धान लदी ट्राॅलियां किसानों की मुसीबत बढ़ा रही थी। इसके बाद शासन को खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से फिर से धान की खरीद शुरू हो गई। ताकि अधिक से अधिक किसानों से खरीद हो सके। एक केंद्र पर एक दिन में अधिकतम 100 क्विंटल ही धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

मंडल में बढ़ा 4. 90 लाख क्विंटल का लक्ष्य -मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में धान खरीद का लक्ष्य 4. 90 लाख क्विंटल बढ़ गया है। पहले यह 32.10 लाख क्विंटल था जिसे बढ़ाकर 37 लाख क्विंटल कर दिया गया है। इसमें मिर्जापुर में 21.50 लाख क्विंटल, सोनभद्र में 12 लाख क्विंटल तथा भदोही में 3.50 लाख क्विंटल कर दिया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि सोमवार से बढ़े लक्ष्य के अनुसार खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें