फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का घास कुचलने वाली मशीन की बनाई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इन दिनों अहरौरा में विज्ञान प्रसार की टीम द्वारा डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। बुधवार को दूसरे दिन प्रिंस कुमार के धान में उगने वाली घास के कुचलने वाली मशीन का खेतों में प्रयोग की डॉक्यूमेंट्री बनाई गई। इसके साथ प्रिंस कुमार एवं उनके गाइड सत्यनारायण प्रसाद तथा इनके माता पिता एवं इस कार्यक्रम में जोड़ने वाले जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय के इंटरव्यू लिए लिए गए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने के बाद विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होगी। विज्ञान प्रसार की टीम के प्रभारी नितिन भट्टाचार्य के अनुसार अभी हमारी टीम हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, केरल के राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड प्राप्त बाल वैज्ञानिक एवंसी एस आई आर अवार्ड प्राप्त इनोवेटर का डॉक्यूमेंट्री बनाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि इस फिल्म के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि का संचार होगा तथा इस कार्य से प्रेरणा मिलेगी। इस फिल्म को दूरदर्शन एवं नेशनल साइंस चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें