मिर्जापुर। देहात कोतवाली के नेवढि़या घाट गांव में शराब से दो लोगों की मौत मामले में फरार चल रहे आरोपित और विंध्याचल में हत्या मामले के बाद गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो लोगों के खिलाफ गांव में मुनादी कराकर घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया। तय समय में हाजिर न होने पर पुलिस संपत्ति को कुर्क करेगी।
एक मार्च को देहात कोतवाली के नेवढि़या गांव में शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई थी। मामले में शराब बनाने वाले गोपी नाथ मिश्रा और दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में गोपीनाथ मिश्रा का पुत्र विवेक कुमार मिश्रा उर्फ गोलू फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा उपस्थित होने का बार-बार आदेश दिए जाने के बाद भी आरोपित विवेक मिश्रा हाजिर नहीं हुआ। जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। एक वर्ष पूर्व विंध्याचल थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की उसके परिवार के सदस्यों ने ही हत्या कर दिया था। मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद पुलिस ने आरोपितों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे है। मामले की विवचेना शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव कर रहे है। गैंगेस्टर एक्ट की विवेचना में न्यायालय द्वारा उपस्थित होने का बार-बार आदेश दिए जाने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर शहर कोतवाल रविंद्र कुुमार यादव ने आरोपित सूरज मौर्य उर्फ सोनू पुत्र कन्हैयालाल मौर्य निवासी कंगाल पड़रा थाना कोतवाली देहात मीरजापुर, सरिता पत्नी तौलन मौर्य निवासी गोसाई पुरवा थाना विंध्याचल के घर पर मुनादी कराकर कुर्की की नोटिस को चस्पा किया।
: