फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिय संघर्ष को देखते पीएसी तैनात, हल्का दरोगा हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में जातीय संघर्ष और दूसरे पार्टी को मतदान करने को लेकर चल रहे विवाद मामले में मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी ने दोनों पक्षों की बातों को सुना। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। मारपीट करने वाले पक्ष पर पहले से दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं। साथ ही हल्का दरोगा और दो आरक्षी को वहां से हटा दिया गया। मामले में हीलाहवाली बरतने पर एएसपी सिटी ने थानाध्यक्ष को भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

लखनपुर गांव में कई दिनों से दो वर्गों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में छह फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक कई बार मारपीट हो चुकी है। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। गांव में दो वर्गों में राजनीतिक मामले का भी विवाद है। पूरे गांव के घरों में दो पार्टियों के झंडे लगे है। दो दिन पूर्व एक पक्ष के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विपक्षी भाजपा को वोट देने पर उनके साथ मारपीट और धमकी दे रहा है। मामले को डीएम ने संज्ञान में लिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने गांव में जाकर दोनों पक्षों से बात कर मामले की जांच की। छानबीन में कई दिनों से मारपीट की घटना को लेकर पुलिस द्वारा उदासीनता बरतने पर हल्का दरोगा और दो आरक्षी को वहां से हटा दिया। थानाध्यक्ष को भी चेतावनी दी गई। निर्देश दिया कि मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। गांव में पीएसी तैनात कर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। मामले में थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक पक्ष पर पथराव व धमकी देने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें