मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर पर चाकचौबंद सुरक्षा की रणनीति बनाई गई है। सुरक्षा में 14 थानाध्यक्ष, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। दो एएसपी और चार सीओ संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं, कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।
प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आ रहे हैं। वसंत पंचमी पर भी लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी मंदिर में दो एएसपी, चार सीओ के साथ 14 थानाध्यक्षों को लगाया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक, आरक्षी, यातायात पुलिस भी लगाई गई है। पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। वसंत पंचमी पर प्रयागराज जाने से पहले और प्रयागराज से लौटने वाले विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने आएंगे। इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इनसेट-
शंकराचार्य ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
विन्ध्याचल। शृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने रविवार की शाम को मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने दर्शन-पूजन कराया। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहित स्व. बच्चा लाला पाठक के आवास पर पहुंचे, जहां उनका अभिनंदन किया गया। वहीं, मंदिर में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, आईजी आरपी सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन और सोमेन बर्मा आदि ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। संवाद