फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑक्सीजन प्लांट चालू, ट्रेनिंग पर गए टेक्नीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में बंद पड़े एक ऑक्सीजन प्लांट को चालू करा दिया गया है। उसकी पाइपलाइन को भी सीसीयू तक दुरुस्त करा दिया गया है। अधिक क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा भविष्य में डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन शुरू करने के लिए तीन टेक्नीशियनों को लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बुधवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर ओपीडी और वार्डों में व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने डाॅक्टरों को ओपीडी कक्ष में बैठने का निर्देश दिया। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर में जाकर निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि नया एक्सरे कक्ष बनने के बाद नई मशीन भी आ गई है। सीटी स्कैन के लिए कमरा बन रहा है। जल्दी ही बन कर तैयार हो जाएगा। इसके बाद सिटी स्कैन की मशीन लगेगी। दोनों मशीनों को चलाने के लिए तीन टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण लेने के लिए लखनऊ भेजा गया है। आने वाले समय में श्वांस के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। इन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होगी। इसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। मंडलीय अस्पताल में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट चालू करा दिया गया है। सीसीयू से अन्य वार्डों तक पाइपलाइन दुरुस्त कर दी गई है। अधिक क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें