फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हर दिन 200 से ज्यादा मरीज, 80 का ही अल्ट्रासाउंड, बाकी को 15 दिन बाद की तारीख

विज्ञापन
ओपीडी के बाहर लगी भीड़। स्त्रोत-संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल में हर दिन 200 से ज्यादा मरीज आते हैं, एक दिन में 80 का ही अल्ट्रासाउंड होता है, बाकी मरीजों को 15 दिन बाद की डेट दी जाती है। इससे उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं एवं पेट दर्द और पेट संबंधी अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज से पहले अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सक मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भेज रहे हैं, लेकिन रेडियोलॉजी विभाग में 15 दिन बाद की तारीख दी जा रही है।
इससे मरीजों का उपचार शुरू होने में देरी हो रही है। कई मरीज तेज दर्द के बावजूद समय पर जांच नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में मरीज या तो निर्धारित तारीख का इंतजार कर रहे हैं या मजबूरन निजी सेंटरों में महंगी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में पेट दर्द, पथरी, लिवर, किडनी और अन्य पेट संबंधी समस्याओं के मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में भी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं आती हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक गर्भवती महिलाओं के अस्पताल आने की बात कही गई है, जिनमें से 70 से अधिक को अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है।
गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों को बीमारी की सही जानकारी के लिए अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है, लेकिन जांच की क्षमता से अधिक मरीज आने से लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
विज्ञापन

जांच में देरी का सीधा असर इलाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें