फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

विज्ञापन
सक्तेशगढ परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी शिष्य के आशीर्वाद देते हुए। फोटो संवाद
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में बुधवार को 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन भक्तों के आशीर्वाद लेने का सिलसिला चलता रहा। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित सत्संग में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए श्रद्धा, सेवा, संयम और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा शिष्य वही है, जो गुरु के उपदेशों को अपने जीवन में उतारता है। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं और देर शाम तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। उमस भरी धूप के बावजूद महिला-पुरुष श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर गुरु के दर्शन करते रहे। पूरे आश्रम परिसर में ''''जय गुरुदेव भगवान'''' के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा। आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन के लिए 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बताया कि आश्रम में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें, भंडारा, पेयजल, चिकित्सा, सूचना केंद्र और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, हलवा और रायता ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) राजकुमार मीणा, एसडीएम अनेग सिंह और सीओ गायत्री यादव समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। परमहंस आश्रम और बाबा सिद्धनाथ दरी क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया संतों का आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर मड़िहान विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल बहेरी स्थित कबीर पंथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन सार्थक बनता है।

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, हलवा और रायता सहित प्रसाद ग्रहण किया। नारद महाराज की देखरेख में पूरे दिन प्रसाद वितरण चलता रहा।
विज्ञापन


सूचना केंद्र ने मिलाए बिछड़े परिजन
भारी भीड़ के बीच बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने के लिए आश्रम गेट पर सूचना केंद्र बनाया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लगातार घोषणाएं कर कई लोगों को उनके परिवार से मिलाया गया।

ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी, जगह-जगह रही पुलिस तैनात
परमहंस आश्रम और बाबा सिद्धनाथ दरी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासन की विशेष नजर रही, जिससे पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें