ड्रमंडगंज। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित मध्य प्रदेश के रीवां जिले का हनुमना नगर परिषद इस समय कोरोना संक्रमित हो गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। प्रशासन ने आने-जाने वाले सभी सम्पर्क मार्गों को सील कर दिया है।
जिले का ड्रमंडगंज बाजार, लहुरियादह, देवहट, कटरा व भैंसोड़ बलाय पहाड़ आदि गांव के लोगों का हनुमना बाजार तक आना-जाना लगा रहता है। थाना प्रभारी हनुमना जयंत ने बताया कि नगर परिषद के अधिकांश वार्ड कोरोना के हाट स्पाट बन गए हैं । इस लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाजार में दवा की दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। कोरोना संक्रमित वार्डों की पूरी तरह नाकेबंदी कर दी गई है। बताया कि बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ववत होती रहेगी, लेकिन हनुमना बाजार में सभी चार व दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।