मिर्जापुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत नये वर्ष में जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान 31 मार्च तक चलाया जा रहा है। जनवरी माह में अब तक 54 हजार कार्ड बनाए जा चुके है। जनपद के और अस्पतालों को इस योजना में जोड़ने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।
जिला प्रबंधक राहुल मिश्र ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को मिले इसके लिए भारत सरकार ने नए वर्ष के शुरूआत तीन माह तक नि:शुल्क कार्ड बनाने का निर्णय है। इसके लिए योजना 18 निजी व 15 सरकारी अस्पतालों व 186 सबसेंटरों पर गोल्डन कार्ड सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम समन्यवक संजीव पाठक ने कहाकि छूटे लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर चलाए जा रहे अभियान का लाभ उठाए।