बिजली विभाग एवं फ्रेंचाइजी के लोग इन दिनों उपभोक्ताओं को ओवरलोड के नाम पर परेशान करते हुए मनमाने तरीके से बिजली का बिल वसूलाने का काम कर रहे हैं। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग एव निजी कर्मचारी उनके घर आते है और बिना जांच किए ओवरलोड बिजली उपयोग करने की बात करते हुए उनसे सुविधा शुल्क की मांग करने लगते हैं। नहीं देने पर उनको विद्युत चोरी के मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हैं। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर जांच कराने की मांग की।
बिजली विभाग के जेई एंव फ्रेंचाइजी के लोग इन दिनों विद्युत उपभोक्ताओं से ओवरलोड के नाम पर मनमाने तरीके से वसूली कर रहे हैं। जिसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार की दोपहर जेई व अन्य लोग जमालपुर के बरकी विश्वकर्मा के यहां गए और कहा कि उनके द्वारा बिजली का लोड अधिक है जबकि उन्हें कम मात्रा में भार लिया है। इसलिए उनके यहां ओवरलोड हो रहा है। अवर अभियंता एक निजी कर्मचारी ने उसने ओवरलोड के नाम पर 12 हजार रुपया ले लिया और उसकी रसीद भी नहीं दी। शिकायत करने की बात करने पर जेई व फ्रेंचाइजी के कर्मचारियों ने उपभोक्ता पर विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लेने लगे। कहा कि वह कही पर शिकायत नहीं करेगा उसका मामला रफादफा कर दिया जाएगा अगर कही शिकायत किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। इस संबंध में जमालपुर पुलिस का भी कहना है कि बिजली विभाग के लोग उपभोक्ता कर रहे हैं।