फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसोलेशन में सिर्फ एक मरीज, छह मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 122वें दिनों कोरोना छह संक्रमित मिले है। छह पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 873 हो गई। तीन के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। दो हजार 687 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 37 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 155 है। एक मरीज आईसोलेशन में है और 78 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 288 की रिपोर्ट आई है। इसमें छह की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छह पाजिटिव में पुरुषोत्तमपुर चुनार में एक महिला, दुबार खुर्द लालगंज में एक पुरुष, रजई लालगंज में एक पुरुष, लालपुर राजगढ़ में एक पुरुष, पिपराही जमालपुर में एक पुरुष व कजरहट चौकी में एक पुरुष है। 10 को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 57 हजार 434 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 55 हजार 584 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 850 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 91 हजार 703 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 70 हाट स्पाट है। इसमें 52 ग्रामीण और 18 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें