कथा वाचक शांतनु महाराज ने कहा कि चाहे अपना कोई कितना भी प्रिय क्यों न हो उसके किसी भी प्रकार के आयोजन में बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए। उक्त बातें कथावाचक ने अनगढ़ रोड स्थित श्रीकृष्णापुरी कालोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कहीं।
कथा वाचक ने शनिवार को शिव विवाह, ध्रुव चरित्र प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार केशरवानी, ई. संदीप कुमार गुप्ता, मनोज केशरवानी, राहुल केशरवानी, मिथलेश केशरवानी, शिव केशरवानी, यजमान दिनेश चंद्र गुप्ता व ममता देवी मौजूद रहीं।