संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर । स्रेा
- फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास हुआ हादसा
पटेहरा। लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर संतनगर के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास तिलक में जाते समय अनियंत्रित कार सोमवार की दोपहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में जय प्रकाश मिश्र (60) की मौत हो गई। वहीं परिवार के छह लोग घायल हो गए।
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के मेहा गांव से अंबिका प्रसाद शुक्ल संतनगर के तुलसीपुर गांव में तिलक चढ़ाने जा रहे थे। अंबिका ने बताया की कार्यक्रम में समधी जय प्रकाश मिश्र (60) अपने दो बेटों शिवम मिश्रा (35), विनय मिश्रा (32) और तीन पोते पोतियों शिवा (8), गौरी (4) व देव (2) निवासी नदिगहना थाना पड़री और गंभीरापुर निवासी पुरोहित विनय के साथ कार से जा रहे थे। अमोई पुरवा गांव में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। घटना में सभी कार सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पटेहरा पीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने जय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम मिश्रा, विनय मिश्रा, शिवा, गौरी व पुरोहित विनय तिवारी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। दो वर्षीय देव को हल्की चोट आई हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।