फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसों में एक की माैत, छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सड़क हादसों में एक की माैत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप सिंह गांव में शनिवार की शाम दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार जितई की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार शिवम कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव निवासी जितई कोल (50) बाइक से घर से लालगंज की तरफ जा रहे थे। कोटा शिव प्रताप सिंह गांव निवासी शिवम कन्नौजिया (17) बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। कोटा शिवप्रताप गांव के पास अचानक दोनों बाइक में आमने-सामने हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए जितई को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल शिवम को उपचार के लिए लालगंज में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में जितई कोल की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन एक ही बाइक पर थे सवार
भावां। सभी का इलाज चल रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर पचोखरा गांव के पास हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
एक की हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। सोनभद्र के उचका गांव के निवासी लल्लन मिस्त्री अपने साथी रोशन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने छोटे भाई पुनीत विश्वकर्मा को लेने के लिए शनिवार की दोपहर मिर्जापुर गया था। पुनीत विश्वकर्मा मिर्जापुर में ही एक हफ्ते से मकान में खिड़की दरवाजे का काम कर रहा था।
विज्ञापन

वापसी के दौरान शाम अपने भाई को लेकर वह अपने घर लौट रहा था। लगभग साढ़े छह बजे के करीब पचोखरा गांव के सामने पहुंचा ही था कि बाइक के सामने छुट्टा मवेशी आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें