जमालपुर पुलिस द्वारा धर्मांतरण में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार। स्रोत- संवाद
जमालपुर, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सती माई मंदिर के समीप सोमवार देर शाम धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में पुलिस आरोपी सोनू कुमार निवासी जमालपुर को गिरफ्तार की। खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उसे जेल भेज दिया गया।
आरोप है कि मंदिर के पास टेंट और कुर्सियां लगाकर कुछ लोग ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से धर्म परिवर्तन कराने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। छानबीन में पता चला कि आरोपी सोनू धार्मिक प्रचार के नाम पर लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था।