लालगंज। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारकर अवैध कनेक्शन धारियों की जांच की। अभियान चलाकर टीम ने एक लाख, 25 हजार रुपये बकाया की वसूली की। चेतावनी देते हुए विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया।
प्रदेश सरकार द्वारा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम अवर अभियंताओं के नेतृत्व में उसरी पांडे, बस्तरा लालगंज, बेलहा में अभियान चलाया गया। गांव में विजिलेंस टीम ने अवैध कटिया धारकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान कटियामार घर छोड़कर भाग गए। टीम में शामिल अवर अभियंता राज कुमार सोनकर और विद्युत उपकेंद्र के अभियंता अभिषेक कुमार मौर्य ने बताया कि अभियान अनवरत जारी रहेगा। अभियान में अरुण कुमार, संदीप केसरवानी, कृष्ण मुरारी पाल, अशोक, राजा राममोहन, रंजीत, छोटेलाल, मुकेश धनंजय आदि शामिल रहे।