विंध्याचल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए चार संक्रमितों में जमात से लौटा संक्रमित ठीक हो गया है। जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी संक्रमित जमाती की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को सर्टिफिकेट देकर उसे छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से उसे घर भेजवाया गया। दो अन्य की निगेटिव रिपोर्ट का मेल आने पर उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी। कोरोना संक्रमित मरीज का स्वस्थ होना जिले के लिए राहत की बात है। इस समय एक ही मरीज भर्ती है। जो अभी पूर्ण रूप से पाजिटिव है।
दो अप्रैल को निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले छह समेत नौ तब्लीगी जामतियों को विंध्याचल के सीएचसी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। चार अप्रैल को जमालपुर के लठिया सहजनी और अहरौरा के बसाढ़ी निवासी की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें आईसोलेशन में भर्ती किया गया। बाकी छह को क्वारंटीन किया गया था। 12 दिन गुजरने के बाद इनकी दोबारा जांच रिपोर्ट भेजी गई। सभी नौ का दोबारा सैंपल भेजा गया। इसमें क्वारंटीन में मौजूद चुनार के दीक्षितपुर निवासी जमाती भी संक्रमित पाया गया। इसके बाद सभी का तीसरा सैंपल भेजा गया। तीसरे सैंपल में जमालपुर के लठिया सहजनी, चुनार के दीक्षितपुर और भदोही निवासी युवक का रिपोर्ट निगेटिव आया है। अहरौरा के बसाढ़ी निवासी जमाती की तीनों रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी जमाती की निगेटिव रिपोर्ट का मेल आने के बाद सोमवार को उसे विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी के निर्देश पर आईसोलेशन के नोडल डा. बीके तिवारी, सीएचसी प्रभारी डा. संतोष कुमार सिंह, डॉ. राजीव पांडेय, डा. महेंद्र चौधरी, डा. राजेश कुमार की मौजूदगी में सर्टिफिकेट देकर एंबुलेंस से घर के लिए भेजा गया। एक मरीज के स्वस्थ्य होकर घर जाने पर अब तीन संक्रमित आईसोलेशन में है। इसमें दो अन्य के मेल की रिपोर्ट आने पर उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।
मिर्जापुर। जिले से सोमवार को 11 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। इसमें एक एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी है। जिसे सर्दी-जुकाम की शिकातय थी। आठ विंध्याचल के सीएचसी में क्वारंटीन किए गए जमाती है। एक अस्पताल का सफाईकर्मी और एक फीवर डेस्क में आया संदिग्ध है।
मिर्जापुर। जिले से भेजे गए रिपोर्ट में सोमवार को 64 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्ध और स्वास्थ्यकर्मी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। अब तक जिले से 399 लोगों का सैंपल भेजा गया था। सोमवार को 359 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है।
मिर्जापुर। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी से दवा लाने के बाद जिले के तीन मेडिकल स्टोर संचालको को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें एक नगर के रमईपट्टी और दो कछवां के है। ये सभी वाराणसी में जिस दुकान से दवा लाए थे। उस दवा व्यवसायी की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। एसीएमओ डा. अजय ने बताया कि मंगलवार को तीनों का सैंपल लिया जाएगा।
मिर्जापुर। नगर के रमईपट्टी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी से दवा लिया था। वहां दवा व्यवसायी के पाजिटिव पाए जाने पर मेडिकल संचालक को होम क्वारंटीन कर दिया गया। एक सप्ताह बाद मेडिकल स्टोर संचालक का सैंपल लिया जाएगा। इधर मेडिकल स्टोर से दवा लेने वालों को कोरोना होने का डर सताने लगा है। दवा लेने वाले कई लोगों ने मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में जाकर जांच कराई। किसी में कोई लक्षण नहीं मिला, पर डाक्टर ने सभी को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया है। वैसे स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। एहतियात के तौर पर उसे होम क्वारंटीन किया गया है।
जिगना। दिल्ली से पैदल चलकर आए तीन समेत 18 लोगों की पीएचसी में प्राथमिक जांच के बाद मड़िहान में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के किसुनपुर व बीजरकला गांव के तीन लोग दिल्ली आठ दिन पैदल चलकर सोमवार को जिगना पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्र के बबुरा गांव की एक बालिका को परिजन बुखार होने पर अस्पताल दिखाने लाए थे। डाक्टर ने उसे क्वारंटीन किया गया। प्रयागराज, उन्नाव आदि जिलों से आए 14 लोगों की भी पीएचसी में जांच की गई। उनका टेंपरेचर अधिक पाया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. महेंद्र चौधरी व डा. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि लोग बाहर से पैदल आ रहे हैं। हरारत भी हो सकती है। बहरहाल सावधानी के तौर पर मंडलीय अस्पताल में दिखाने व 14 दिन अलग रहने की सलाह दी गई है। सभी को जिगना ब्लाक पर बने शेल्टर होम की बजाए मड़िहान के शेल्टर होम में भेजा गया।
हलिया। थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भैसौड़ बलाय पहाड़ के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान 36 लोग एक ट्रक पर सवार होकर मध्य प्रदेश से बिहार भभुआ, प्रयागराज, भदोही जा रहे थे। पुलिस ने सभी का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज भेज दिया। सीएचसी में सभी का थर्मल स्कैनिंग मशीन से जांच करने के बाद लालगंज में बने शेल्टर होम में भेज दिया गया। इसके अलावा एक अन्य को भी हलिया शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया। सोमवार को हलिया बाजार निवासी अनिल अग्रहरी नासिक ट्रक चलाता है। शनिवार को उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बार्डर स्थित हनुमना पहुंचा। वहां पर अपने भाई को बुला कर बाइक से अपने घर आया। बाजार वालों ने प्रभारी निरिक्षक अमित सिंह को अपनी जानकारी दी।
मड़िहान। क्षेत्र में हरियाणा, महाराष्ट्र और उन्नाव से पैदल लौट कर आए 84 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया। सभी गैर प्रांत में मजदूरी करते थे। पैदल घर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ किया। इसके बाद सभी को मड़िहान के देवरी स्थित विंध्य पालिटेक्निक कालेज में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया। यहां पर डा. कैलाश नाथ बिंद ने सभी की जांच की। इस अवसर पर एसडीएम विमिल कुमार दुबे, तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय, सीओ मड़िहान हीतेंद्र कृष्ण, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह आदि रहे।
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- तीन पाजिटिव (दो जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
07- पटहेरा शेल्टर होम में (मजदूर)
139- मड़िहान, जिगना हलिया के शेल्टर होम में (मजदूर)