मिर्जापुर। लगातार दूसरे दिन एक और कोरोना संक्रमित मिला है। छह दिनों में तीन संक्रमित मिले है। एक पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 437 है। अब तक तीन हजार 382 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 12 एक्टिव केस है। आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। चार होम आईसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 533 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई एक संक्रमित महिला विंध्याचल निवासी है। शुक्रवार को किसी को डिस्चार्ज नहीं किया गया। रविवार से अब तक सिर्फ तीन मरीज संक्रमित मिले है। जिले में अब तक दो लाख 99 हजार 402 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 97 हजार 613 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 789 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 71 हजार 841 का एंटीजन कीट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 11 हाट स्पाट है। इसमें सात ग्रामीण और चार शहरी क्षेत्र में है।