फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के देवपुरा पटखौली गांव में गुरुवार की शाम को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर में फंदे से लटका शव बरामद हुआ। युवक दोपहर से लापता था। शाम को फंदे से लटके युवक को उतार कर उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रेम प्रपंच में मौत होना बताया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय राजन पुत्र पप्पू हैदराबाद में गांव के ही पिंटू के साथ काम करता था। तीन दिन पहले 11 फरवरी को दोनों हैदराबाद से लौटे। राजन गुरुवार की दोपहर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन के दौरान पिंटू राजन गांव में ही पप्पू के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजन के पिता पप्पू व बड़ी मां मालती ने बताया की मृतक का संबंध गांव की एक युवती से था। वह दोपहर दो बजे से लापता था। थानाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें