फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः धान लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, तीन झुलसे

विज्ञापन
आकाशीय बिजली-प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कछवां। मझवां ब्लॉक के गेगराव गांव में बृहस्पतिवार को धान लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। आकाशीय बिजली की चपेट में चार किसान झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक ही हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गेगराव गांव में जय सिंह पुत्र बनवारी सिंह (28), साजन सिंह पुत्र बच्चा सिंह (29), सन्नी सिंह (24), मनीष सिंह पुत्र रजिस्टर सिंह (25) अपने खेत में धान लगा रहे थे। तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान धान लगाते समय आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से चारों किसान झुलस गए। आस-पास के लोगों ने तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। जहां जय सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। जय सिंह पिता बनवारी सिंह के साथ खेती करते थे। 25 मई को मृतक जय सिंह की शादी बरैनी गांव के बैसकेपुरा निवासी विनोद सिंह की पुत्री रितू से हुई थी। जय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें