फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की कोरोना से मौत, 36 मिले नए पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गुरुवार केे कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ एक एक की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को 36 पाजिटिव मरीज मिलने के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1218 हो गई है। गुरुवार को 20 लोगों के स्वस्थ्य होनेे पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 827 हो गई है। एक्टिव केस 370 है। 208 लोग होम हाईसोलेशन में है। जिले में अब तक 21 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना का ग्राफ दिनों दिन बढ़नेे के साथ कोरोना के चपेट में आने वालों के मौत की संख्या भी बढ़ रही है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को एक हजार 985 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें 36 पाजिटिव पाए गए है। एक की मौत हुई है। मृतक जिगना थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय अधेड़ है। जिले बाहर किसी अस्पताल में मौत हुई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में 25 पुरुष और 11 महिला है। इसमें चकटकिया चुनार से दो महिला, नेहियाबारी पड़री से दो पुरुष, विसुंदरपुर से एक पुरुष और एक महिला, बेलवन पड़री से एक पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष, रेलवे कालोनी चुनार से एक पुरुष, सीमेंट फैक्ट्री चुनार से पांच पुरुष,ऐबकपुर चुनार से एक महिला,मोचीटोला चुनार से एक पुरुष, चेकसारी चील्ह से दो पुरुष, पटेहरा चील्ह से दो पुरुष व दो महिला,रामगढ़ सीखड़ से दो महिला, तहसील चौराहा से एक पुरुष, लालडिग्गी से एक पुरुष, बड़ी माता बसनही बाजार से एक महिला, पैड़ापुर से एक पुरुष, चार बाग लखनऊ निवासी एक पुरुष,खरबन बड़ागांव वाराणसी से एक पुरुष, विसुनपुरा पचेवरा से एक पुरुष, ड्रमंडगंज हलिया से एक महिला, बहुती चकसौरा जिगना से एक पुरुष व इमली महादेव बड़ी माता से एक पुरुष है। 20 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें जफरपुरा, देवाही, धौरुपुर, जांसा बघौरा, लालगंज, सिविल लाइन, बदली घाट आदि स्थानों से है। जिले में अब तक 37 हजार 395 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 36 हजार 597 की रिपोर्ट आई है। 798 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 18 हजार 221 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 147 हाट स्पाट है। इसमें 76 ग्रामीण और 71 शहरी क्षेत्र में है। 208 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें