फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक की मौत, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना अंतर्गत सीकरा बरईपुर के पास स्थित ईट भट्ठे पर मंगलवार को हैंडपंप मरम्मत करते समय हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। झुलसे तीन अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सीकरा बरईपुर के पास एक ईंट भट्ठे पर खराब हैंडपम्प की मरम्मत करने के लिए पाइप को निकाला जा रहा था। उसके ऊपर से ही हाईवोल्टेज तार गुजरा है। पाइप ऊपर से गुजरे तार से छू गया। चार मजदूर भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मजदूरों के झुलसने से ईंट भट्ठे पर हड़कंप मच गया। लोग सभी को बचाने के लिए दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाने की तैयारी करते शंकर (45) निवासी करहट थाना अदलहाट की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मुहम्मद जावेद (25) निवासी चन्दौली, संजय (30) निवासी ग्राम शाहपुर माफी थाना जमालपुर को छोटा मिर्जापुर स्थित गीतांजली हास्पिटल में और युनूस अहमद (35) निवासी ग्राम नाथूपुर चन्दौली को रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर श्यामधर सिंह ने मृतक के पुत्र आनन्द की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें