फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक ने प्रेमी से शादी की मांग की तो दूसरी प्रमाण पत्र लेकर थाने में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मंगलवार को जिगना थाने में शिकायती पत्र देकर गांव के ही प्रेमी युवक से शादी कराने की मांग की। दूसरी तरफ एक और युवती मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसी युवक से शादी होने का प्रमाणपत्र लेकर थाने पहुंच गई। जानकारी होने पर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को थाने में शिकायत की कि गांव का ही एक युवक दो साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। बीते फरवरी माह में सुलहनामा कर आश्वासन दिया था कि 30 मार्च को शादी कर लेगा, लेकिन अब युवक और उसके परिवार के लोग शादी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता और भाई को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। उसी दौरान दूसरी युवती बीते 24 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरोपी युवक के साथ शादी होने का प्रमाण पत्र लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। आरोपी युवक फरार है। पुलिस आरोपी युवक तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवक को बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें