फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कर्मियों का रुका एक दिन का वेतन, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के विभिन्न प्रखंडों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता बांध प्रखंड कार्यालय में दो तथा अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन खंड कार्यालय के एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी पहले सिरसी बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। वहां अधिशासी अभियंता रामशंकर राजपूत अनुपस्थित मिले। एमसीडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता वैभव सिंह सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता कार्यालय के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। नियोजन खंड के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता कमर अहमद से वार्ता करने पर बताया गया कि वे लखनऊ में तैनात हैं। मिर्जापुर का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। मंगलवार को वे लखनऊ कार्यालय में उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक रामपति अनुपस्थित मिले। सहायक अभियंता ने बताया कि अधिशासी अभियंता लखनऊ मीटिंग में गये हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश सिंह, मुंशी राधेश्याम सोनकर अनुपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को प्रेषित निरीक्षण आख्या में अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें