मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर एक दिवसीय उपवास किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि परिषद का रवैया सरकार के समक्ष सदैव सहयोगात्मक रहा है और वे प्रयास करते रहे हैं कि समस्या का निराकरण वार्ता के माध्यम से ही किया जाए लेकिन सरकार उनकी बातों को नहीं मान रही है। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है। कहा कि प्रदेश सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो उसके लिए अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर विजय लाल दुबे, मोहनलाल यादव, आनंद सिंह, जगदीश प्रसाद खरवार, जेपी दुबे, लव कुमार यादव, शकुंतला मिश्रा आदि थे।