फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मृतक के परिजन को दिया जाए एक- एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह बामी गांव पहुंचे। हत किशोरों के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि संसद सत्र में यह मामला उठाएंगे। उन्होंने तीनों किशोरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। साथ ही मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

आप सांसद सोमवार को लालगंज के बामी गांव में तीनों किशोरों के परिजनों से मिले और उनको ढांढस बंधाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या जारी है। आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा। घबराने की जरूरत नहीं है, यह मुद्दा वह संसद में उठाएंगे। कहा कि सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखूंगा। वे बारी-बारी से तीनों किशोरों के पिता से मिले। परिजनों ने उनसे बताया कि बच्चों की हत्या की गई है। उनके साथ सांसद मनीष त्रिपाठी, सागर पाल ,समीर एडवर्ल्ड, दिनकर ,व्यास मुनि मिश्र ,योगेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
किसान परेशान है, बीजेपी झूठ की फैक्ट्री
- आप सांसद ने किया आह्वान, प्रत्येक दल करे बंद का समर्थन
लालगंज। भारत बंद और कृषि कानून के बारे में पत्रकारवार्ता के दौरान डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी झूठ की फैक्ट्री है। किसान परेशान हैं, किसान हितैषी दलों को भारत बंद का समर्थन करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई विरोधी आंदोलन होता है तो देश विरोधी बताकर के गुमराह किया जाता है। यदि बुद्धिजीवी विरोध करते हैं तो उन्हें अर्बन नक्सली बताया जाता है। इसी प्रकार छात्र आंदोलन करते हैं तो टुकड़े-टुकड़े गैंग कहा जाता है। कहा कि अरुण जेटली ने भी इस कानून का विरोध किया था। उनके भाषण को पढ़ सकते हैं। यह किसानों के विरुद्ध विधेयक है इसलिए इसका विरोध जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें