अदलहाट। पुलिस ने रविवार को देर शाम नरायनपुर रेलवे पुल के पास से एक अंतरप्रांतीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया। तीन मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की एक ट्रैक्टर-ट्राली, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक संतोष सिंह ने सूचना पर नरायनपुर पुल रेलवे के पास से अदलहाट से नरायनपुर की ओर जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का इशारा किया । पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर पर बैठे तीन व्यक्तियों में दो व्यक्ति ट्रैक्टर व बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी दीपू कुमार उर्फ बली निवासी मोहल्ला फजलगंज थाना सासाराम टाउन जिला रोहताश बिहार को गिरफ्तार कर चोरी के ट्रैक्टर ट्राली व बाइक और उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजकर फरार मोनू यादव निवासी चन्द्रबंशी नगर गीता घाट थाना सासाराम जनपद रोहतास बिहार व हिमांशु सिंह राजपूत निवासी कुहमू थाना शिव सागर जनपद रोहतास बिहार व आकाश चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बरामद वाहन के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि वाहन को अम्बरीश चौराहा थाना सासाराम टाउन बिहार से तीन जून को चोरी किया था।