फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलहाट-ओड़ी मार्ग पर नैठी पचवां गांव के पास से सोमवार को सुबह पुलिस ने एक युवक को 80 हजार कीमत की आठ ग्राम हेरोईन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को अमर उजाला मे प्रकाशित खबर मादक पदार्थों की हो रही अवैध बिक्री का असर देखने को मिला। उपनिरीक्षक सन्तोष यादव रविवार की रात गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना मिली कि नैठी पचवां गांव के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा संदिग्ध पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ने के बाद तलाशी लिया तो उसके जेब में आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी अली अब्बास हैदर पुत्र इश्तियाक अली ग्राम नैठी थाना अदलहाट का निवासीहै।
विज्ञापन

..............................
चोरी की दी तहरीर
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलना ग्राम के लगे खंभे में सोलर पैनल व बैटरी की हुई चोरी में पुलिस ने रविवार को देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव निवासी राकेश सिंह ने गांव में लगे स्ट्रीट लाइट की सोलर पैनल व बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का आनलाइन शिकायत किया था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसकी विवेचना उप निरीक्षक शिव प्रकाश राय को दिया गया है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही चोरों का पता कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें