मड़िहान । विद्युत बिल का बकाया न जमा करने पर विभाग द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान छह बकाएदारों के खिलाफ जारी आरसी के डेढ़ लाख रुपये की वसूली सोमवार को हुई।
तहसीलदार नूपुर सिंह के नेतृत्व में वसूली अभियान में संग्रह अमीनों की टीम विशुनपुरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजबली सिंह के घर धमक पड़ी। अमीनों को देख प्रधान इधर उधर करने लगा। लेकिन वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान से वह बच नही पाया और उससे एक लाख पैंतालीस हजार रुपये वसूल किया गया। उसी गांव निवासी लालधारी की बाइक कुर्क कर ली गई। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ बकाएदार तो गांव की तरफ जाकर शरण लिए तो कुछ तो अन्यत्र चले गए। टीम में नूर मोहम्मद, लक्ष्मण प्रसाद आदि थे।