फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारे से गूूंज उठा विंध्यधाम

Fri, 31 Mar 2017 12:23 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर देवीधाम में भक्तजनों का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन देवीधाम में मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मां के चरणों में शीश झुकाया। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं माता के जयकारे से पूरा धाम गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

 
गुरुवार की भोर में मां विंध्यवासिनी की भव्य आरती के बाद विंध्यधाम में दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया, जो अनवरत चलता रहा। क्या छोटे और क्या बड़े सभी मां की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। गंगा स्नान के बाद भक्तजन हाथ में माला-फूल, नारियल-चुनरी व प्रसाद लेकिर मंदिर पहुंचे, जहां गुड़हल, गुलाब व कमल पुष्पों सहित स्वर्ण आभूषणों से मां का किया गया भव्य शृंगार दर्शन कर निहाल हो उठे। मंदिर के बाहर न्यू वीआईपी व

पुरानी वीआईपी रोड सहित कोतवाली गली, बच्चा पाठक गली सहित कई अन्य गलियाें में कतार में खड़े नर-नारी व बच्चे मां का जयकारा लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण देवीमय हो रहा था। आरती के समय मां का कपाट बंद होने के बाद कतार में खड़े भक्त वहीं बैठकर कपाट खुलने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर के गुंबद व हवन कुंड की परिक्रमा करने को भक्तों का तांता लगा रहा, वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने बच्चों का मुंडन व जनेऊ संस्कार कराने में लगे रहे। मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजी देवी व महाकाली मंदिर में पहुंचकर बड़े ही श्रद्धाभाव से शीश झुकाकर मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें