फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना का लाभ नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Wed, 15 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन करते पहाड़ी ब्लाक के ग्रामीण। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
पहाड़ी ब्लाक के माधोपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रधान, उसके पति तथा पुत्र के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रधान के पति व पुत्र ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत अपात्रों की सूची बना दी है। जिससे पात्र लेागों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान पति तथा उसके पुत्र ने गांव के अपात्रों का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना की सूची में डलवा दिया है। इतना ही नहीं एक परिवार के कई लोगों का नाम सूची में नाम डलवाया है। इससे पात्र लोगाें को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानपति कुछ लेागों को चुनावी रंजिश के चलते उनका नाम नहीं डाल रहा है। गांव के लोग जब इसका विरोध करते हैं तो मारपीट करने पर अमादा हो जाता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई  और पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस दौरान मुकुंदलाल, राजलाल, रमाशंकर बिंद, उमा देवी, राजकुमार, छुन्नूलाल, अजय कुमार, रामभरोस, लाल बहादुर, मुन्नालाल, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें