फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में साड़ी के लिए नर्सिंग स्टाफ और केयरटेकर में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा नाला स्थित एक वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वृद्धाश्रम में काम करने वाली महिला नर्सिंग स्टाफ व एक महिला केयरटेकर में एक साड़ी के लिए विवाद हो गया।
इसके बाद स्टाफ व केयर की तहरीर पर दोनों पक्षों पर से तीन-तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
दोपहर में 12 बजे तक इसी जगह अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर कार्यक्रम हुआ। पुरुषों को कुर्ता पाजामा व महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। इसी में से एक साड़ी बच गई जिसको लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने साड़ी मांगी तो दूसरे पक्ष ने कहा कि साड़ी का वितरण हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मिली है। इस घटना की जांच की जाएगी। इसके पहले भी इस वृद्धाश्रम में मारपीट व अनियमितता का आरोप लगाया गया है। उस समय सीडीओ ने स्वयं जाकर जांच की थी।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि वृद्धाश्रम का प्रबंधक भी इस मामले में एक पक्ष से शामिल है। वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि साड़ी के लिए दो कर्मचारियों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

एक पक्ष से अनीता वर्मा निवासी चेहरा थाना जिगना, राजा व अंकित और दूसरे पक्ष से नीलम देवी निवासी तिवारी का पुरा उनके पति ज्ञानेश्वर प्रसाद व हरिकिशन का शांति भंग में चालान किया गया है। मामले में जांच के बाद दोनों पक्षों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें