फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब के नशे में विवाद के बाद मित्र ने सिर कूंचकर की हत्या

विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में अधेड की हुई हत्या के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस। फोटो
विज्ञापन
चुनार। रैपुरिया गांव में बुधवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ के पास मछली और शराब की पार्टी करते समय दो मित्रों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद में गोपी साहनी ने सिर कूंचकर बुल्लू साहनी (48) की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी गोपी साहनी को हिरासत में ले लिया गया है। रैपुरिया गांव निवासी बुल्लू साहनी मछली बेचता था।
बुल्लू के घर से 500 मीटर दूर गोपी साहनी का घर है। बुल्लू और गोपी मित्र हैं। बुधवार की देर शाम गोपी ने बुल्लू को घर के पास स्थित नीम के पेड़ के पास पार्टी के लिए बुलाया था। रात सवा नौ बजे के करीब दोनों मछलियों व दारू पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद में गोपी ने बुल्लू के सिर पर पत्थर मार दिया। बेहोश होने पर पत्थर से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गोपी फरार हो गया।
बुल्लू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी। विवाद के कारण का भी पता नहीं चल सका है।
पुलिस शराब के नशे में विवाद होने के बाद हत्या की बात बता रही है । सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि दोनों मछली और शराब की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ। गोपी ने बुल्लू के सिर पर पत्थर मार कर हत्या किया है।
विज्ञापन

आरोपी गोपी को पकड़ लिया गया है। बुल्लू के पुत्र किशन की तहरीर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गोपी घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह बनारस से आकर यहां बसा है। बताया जा रहा है कि वह एक बार चाकू से बंदर को भी हत्या कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें