फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुण्यतिथि पर वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य को किया याद

विज्ञापन
सपा कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी के  की पूणयति​थ मनाते सपा नेता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर सोमवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में 1857 की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारती ने कहा कि सिकंदर बाग की लड़ाई में ऊदा देवी ने पुरुष वेश धारण कर पीपल के पेड़ पर चढ़कर अंग्रेज सैनिकों पर हमला किया था। उनके साहस और रण कौशल से कई अंग्रेज सैनिक मारे गए। उनका जीवन महिलाओं के साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श यादव, रोहित शुक्ला, अभय यादव, झल्लू यादव, लाल बहादुर यादव, राकेश यादव, चन्दन यादव, अनीस खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें