शहरनामा की फोटो- श्री पंचमुखी महादेव।- संवाद।
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित मंदिर में श्री पंचमुखी महादेव का भव्य शृंगार किया गया। सांयकाल हुए आरती व शृंगार के बाद महादेव का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। आरती व पूजन पुजारी विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर महिला मंडल की तरफ से सत्संग हाल में भजन व कीर्तन किया गया। पुजारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को किसी न किसी भक्त की तरफ से महादेव का शृंगार कराया जाता है। दर्शन पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवराम, देवराज, नान्हक, उमेश यादव, रोहित पांडेय, साधना गुप्ता, सीमा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।