चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित पुरानेबाड़ा चौराहे के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नएपुर तिलठी गांव निवासी सुघरा देवी (62) पत्नी दीनानाथ यादव रविवार को देर शाम दवा लेने के लिए निकली थीं। रात में घर नहीं लौटीं। सुबह के समय मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित पुराने बाड़ा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोग घायल वृद्धा को अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे, इस बीच वृद्धा की मौत गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।