फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कमरे में आग लगने से सो रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम बैकुण्ठपुर में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से कारण कमरे अन्दर सो रही वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. सुखदेव प्रसाद रविवार की देर शाम भोजन करने के बाद कमरे मे सो रही थी। शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। घर के उपर से धुआं निकलता देख बाइपास त्रिमोहानी पर जाम में फंसे ट्रक चालको व पुलिस कर्मियो ने शोर करके घरके अन्य परिजनो को जगाया, तब परिजनो को घटना की जानकारी हो पाई। आस पास के जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। देर रात लगभग एक बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक कमरे में सो रही लक्ष्मी देवी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका को तीन पुत्र व दो पुत्री है। वह सबसे छोटे पुत्र रवि सिंह के साथ ही रहती थी। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनों ने इनका अन्तिम संस्कार रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर सोमवार की सुबह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें