फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की अबूझ हाल में मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
रेप और हत्या - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरंगी सरपत्ती गांव में एक अधेड़ की सोमवार रात अबूझ हाल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ समेत तीन पर पति को जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेठ व भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

अरंगी सरपत्ती गांव निवासी श्याम बहादुर सोनकर (42 ) का उसके ही बड़े भाई लाल बहादुर से होली के दिन सोमवार की शाम लगभग छह बजे एक मड़हे में सामान रखने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद श्याम बहादुर जान बचाने की गुहार लगाते हुए शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर जबतक लोग वहां पहुंचे तबतक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था। परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे देखते हुए मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने परिवार वालों के कहने पर श्याम बहादुर को जिला चिकित्सालय ले आई। वहां भी चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में श्याम बहादुर की  पत्नी सीता देवी ने अपने जेठ व भतीजे समेत तीन पर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस  पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक श्याम बहादुर की मौत वजह हार्ट अटैक लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें