फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साइकिल से गिरकर घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी एक वृद्ध की रतेह चौराहा स्थित बैंक से शुक्रवार को घर लौटते समय रास्ते में पवारी पुल के पास असंतुलित होकर साइकिल से गिर गए। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप घायल हो गए। स्थानीय लोगों कि मदद से स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उन्हें घर पहुंचाया गया। इस बीच घर पर शनिवार को देर रात वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी 70 वर्षीय कृष्णा कोल शुक्रवार को दोपहर में साइकिल से रतेह चौराहा स्थित बैंक पैसा निकालने गए थे। वे बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सुखडा-नैड़ी मार्ग पर पवारी पुल के पास असंतुलित होकर साइकिल से गिर गए। इससे उनके सिर व पेट में चोटें आईं। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर पहुंचा दिया। इस बीच शनिवार को देर रात उनकी घर में ही मौत हो गई। वे अपने बच्चों से अलग पाही पर रहते थे। रविवार को सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि उनको दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें