फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के धक्के से वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गई। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे जिगना स्टेशन के पश्चिम तरफ रेलवे लाइन पार करते समय प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी भागीरथी (75) अपने रिश्तेदारी नरोइया गांव में जा रहे थे। वह अप लाइन पार कर डाउन लाइन पर पहुंचे थे कि मालगाड़ी की चपेट आ गए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर 112 डायल पुलिस पहुंचकर घायल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सरोई ले गई। जहां से चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें