लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालगंज खजुरी नदी स्थित चेकडैम में मंगलवार सुबह स्नान करते समय पैर फिसलने से एक महिला डूब गई। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
लालगंज भर्रौह रोड निवासी मैना देवी (60) सुबह चेकडैम में स्नान करने गई थी। नहाते समय उनका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चली गई। गहरे जल में जाने से वह डूबने लगी। डूबते समय वह बचाने के लिए आवाज लगाई। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक वह डूब गई थी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे चेकडैम से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।