बहन के मौत की खबर सुन घर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत रास्ते में ही हो गई। वो हादसे का शिकार हुए। बुजुर्ग की साइकिल बिना रेलिंग के जर्जर पुल से नीचे गिर गया था। पुल के नीचे रखे पत्थर से सिर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मिर्जापुर जिले के जिगना थानाक्षेत्र के कर्णावती नदी पर बने पुल पर हुआ।
घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाकला व बघेड़ाखुर्द के मध्य कर्णावती नदी पर बना पुल सकरा और जर्जर हो चुका है। उसकी रेलिंग तक नहीं है। बृहस्पतिवार को लगभग पौने आठ बजे पुल से नीचे गिरने से साइकिल सवार 62 वर्षीय अमृतलाल शर्मा पुत्र रामदास की मौत हो गई। वो बघेड़ाकला का निवासी थे।
मृतक बघेड़ाखुर्द के मिश्रपट्टी गांव में किसी के यहां पिंडदान कराने गया था। वहीं पर खबर मिली की उसकी बहन की मौत हो गई है। बहन की मौत की सूचना मिलते ही साइकिल से घर के लिए निकल पड़ा। कर्णावती नदी के सकरे पुल के बीच में पहुंचा ही था कि साइकिल सहित नीचे गिर गया। नीचे पत्थर से सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।