मिर्जापुर। पथरहिया स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में सोमवार को हुई संगठन की बैठक में 28 अगस्त को लखनऊ मेें होने वाली बैठक पर चर्चा की गई।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि यह बैठक कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। कई बिंदुओं पर इसमें चर्चा की जाएगी और संगठन की रणनीति की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, संबद्ध संगठन के पदाधिकारी व जिला इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। कहा कि बैठक में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही प्रतिभाग करें। कमल कुंज चौबे ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने एजेंडा के अनुसार अपने विचार प्रस्तुत करें और बैठक में अवश्य प्रतिभाग करें। कविता सिंह राजपूत, डा. आशुतोष उपाध्याय, सतीश चंद्र मिश्रा, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद, राजकुमार यादव, मृगेश यादव, विजय बहादुर सिंह, परमिला देवी आदि थे। अध्यक्षता नारायण जी दुबे व संचालन कमल कुंज चौबे ने किया।